ओलिम्पिक खेलों का उद्घाटन समारोह कल जापान की राजधानी तोक्‍यो में  औपचारिक रूप से किया जायेगा। भारतीय समयानुसार उद्घाटन समारोह शाम 4 बजकर 30 मिनट से शुरू होगा। जापानी राजधानी तोक्‍यों में नव-निर्मित नेशनल स्टेडियम में आयोजित होने वाला यह उद्घाटन समारोह कोविड महामारी के कारण साधारण तरीके से किया जायेगा। उद्घाटन समारोह में किसी भी तरह की भव्यता नहीं होगी।

समारोह के कार्यकारी निर्माता, मार्को बालिच ने कहा कि कहा कि इस समारोह में जापान के सौंदर्य शास्त्र दर्शाया जायेगा। कोविड के बढ़ते मामलों के कारण पिछले साल ओलिम्पिक को स्‍थगित कर दिया गया था। जापान ने घोषणा की थी कि कोविड महामारी के कारण स्‍टेडियम में दर्शकों की अनुमति नहीं होगी। खेल प्रेमी तोक्‍यो ओलिम्पिक स्‍टेडियम में उद्घाटन समारोह के दौरान बहुत कम खिलाडि़यों को देख पायेंगे।

दुनियाभर के खेल प्रेमी बड़ी उत्‍सुक्‍ता से कल से शुरू होने वाले ओलिम्पिक खेलों को इंतजार कर रहे है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि जब ओलिम्पिक खेलों को रद्द नहीं किया गया बल्कि स्‍थगित किया गया। ओलिम्पिक खेलों का आयोजन पिछले साल होना था।