गुजरात में स्‍थानीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बडी जीत दर्ज की है। सरकारी सूत्रों ने बताया कि पार्टी ने 44 में से 41 सीट जीतकर गांधीनगर नगर निगम पर अपना कब्‍जा बरकरार रखा है। इस चुनाव में कांग्रेस ने दो और आम आदमी पार्टी ने एक सीट जीती है। भाजपा ने थारा और ओखा नगर परिषद में भी जीत हासिल की है, जबकि भनवाड नगर परिषद में कांग्रेस को जीत मिली। जिला परिषद की आठ सीटों के लिए हुए उपचुनाव में भाजपा ने पांच और कांग्रेस ने तीन सीटें जीती हैं। पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष सी आर पाटिल ने जीत के लिए लोगों का आभार व्‍यक्‍त किया है।

Source : AINR