केरल में कोविड संक्रमण के मामलों में एक बडी गिरावट आई है। यहां आज नौ हजार सात सौ पैंतीस लोगों में नए संकमण की पुष्टि हुई है। पिछले चौबीस घंटों में कुल तिरानवें हजार दो सौ दो नमूनों की जांच की गई। यहां वर्तमान में लोगों के संक्रमित होने की दर दस दशमलव चार-चार प्रतिशत है। आज कोविड से एक सौ इक्‍यावन रोगियों की मृत्‍यु की भी पुष्टि हुई है। इसे मिलाकर मरने वालों की कुल संख्‍या पच्‍चीस हजार छह सौ सतहत्‍तर हो गई है। उधर, तेरह हजार आठ सौ अठहत्‍तर लोग स्‍वस्‍थ भी हुए है। वर्तमान में राज्‍य में कुल सक्रिय मामले एक लाख चौबीस हजार चार सौ इक्‍तालीस है।