रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पश्चिमी देशों पर परमाणु हथियारों को लेकर रूस को ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। उन्‍होंने कहा कि उनके देश के पास जवाब देने के लिए बहुत सारे हथियार हैं। श्री पुतिन ने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद आज पहली बार सैन्य लामबंदी का भी आदेश दिया। उनका कहना है कि परिस्थितियों को देखते हुए रूस में आंशिक सैन्य लामबंदी जरूरी है।

 

टेलीविजन पर राष्ट्र के नाम विशेष संबोधन में रूस के राष्ट्रपति ने कहा कि यदि किसी ने रूस की क्षेत्रीय अखंडता को चुनौती दी तो लोगों की रक्षा के लिए सभी उपलब्ध साधनों का इस्‍तेमाल किया जायेगा। विश्‍व के नेताओं ने रूस द्वारा यूक्रेन के चार क्षेत्रों में जनमत संग्रह कराने की योजना की निन्‍दा की थी। इसके बाद ही रूस की यह प्रतिक्रिया आई है।  (Aabhar Air News)