देश ने बाल मृत्यु दर में कमी लाने में महत्वपूर्ण उपलब्धि‍ हासिल की हैं। नमूना पंजीकरण प्रणाली सांख्यिकीय रिपोर्ट-2020 के अनुसार, देश में 2014 से शिशु मृत्यु दर, नवजात मृत्यु दर और पांच वर्ष से कम उम्र की मृत्यु दर में लगातार कमी देखी जा रही है।


2019 में शिशु मृत्यु दर में  प्रति एक हजार जीवित बच्‍चों में से 30 की मृत्यु हुई थी जो 2020 में घटकर 28 हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने इस उपलब्धि पर देश को बधाई दी है और सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, देखभाल करने वालों और समुदाय के सदस्यों को बाल मृत्यु दर को कम करने की दिशा में लगातार काम करने के लिए धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा, बाल मृत्यु दर में 2014 से लगातार गिरावट आई है। डॉ मांडविया ने कहा कि देश 2030 के सतत विकास लक्ष्यों को पूरा करने के लिए तैयार है, इसमें मजबूत केंद्र-राज्य भागीदारी और सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के समर्पण के साथ बाल मृत्यु दर में कमी का लक्ष्य हासिल करना है। (Aabhar Air News)