शक्तिरूपा मां दुर्गा की नौ दिन की पूजा अर्चना का नवरात्र- अनुष्‍ठान आज से शुरू हो गया है। आज प्रथम दिन देवी के मां शैलपुत्री रूप की पूजा की जा रही है। नवरात्र के लिये मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से कर्नाटक के तीन दिन के दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति के रूप में किसी राज्य की यह उनकी पहली यात्रा है। वे आज मैसूरु के चामुंडी हिल्स में मैसूरु दशहरा उत्सव का उद्घाटन करेंगी। वे हुबली-धारवाड़ नगर निगम की ओर से हुबली में आयोजित अभिनंदन समारोह में भी शामिल होंगी और धारवाड़ में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान के नये परिसर का उद्घाटन करेंगी।


राष्ट्रपति कल बैंगलुरु में हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड की एकीकृत क्रायोजेनिक ईंजन निर्माण व्यवस्था का शुभारंभ करेंगी। वे वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से क्षेत्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान का शिलान्यास भी करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू सैंट जोसेफ विश्वविद्यालय के कार्यक्रम और बैंगलुरु में कर्नाटक सरकार की ओर से आयोजित नागरिक स्वागत समारोह में शामिल होंगी ।

गुजरात में भी शारदीय नवरात्र आस्था और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। विदेशों में रह रहे भारतवंशी भी विधिवत नवरात्र- अनुष्ठान का आयोजन कर रहे हैं। (Aabhar Air News)