प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रत्येक नागरिक के वित्तीय सशक्तिकरण के लिए वित्तीय प्रौदयोगिकी फिनटेक क्रांति का आह्वान किया है। इन्फिनिटी फोरम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश के डिजिटल संसाधन से विश्‍वभर में लोगों के जीवन में सुधार हो सकता है। उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया के अंतर्गत परिवर्तनकारी उपायों ने शासन प्रणाली में अभिनव वित्तीय प्रौद्योगिकी तकनीकी के द्वार खोल दिए हैं।

श्री मोदी ने कल इन्फिनिटी फोरम का उद्घाटन किया। इसमें इंडोनेशिया, दक्षिण अफ्रीका और ब्रिटेन साझेदार देश हैं।                (Aabhar Air News)