भारतीय तटरक्षक बल आज अपना 46वां स्थापना दिवस मना रहा है। 1978 में सिर्फ 7 सर्फेस प्‍लेटफॉर्म के साथ भारतीय तटरक्षक बल अब अपने बेड़े में 158 जहाजों और 70 विमानों को शामिल कर एक दुर्जेय बल के रूप में विकसित हुआ है। तटरक्षक बल का लक्ष्‍य 2025 तक अपने बेडे में 200 सर्फेस प्लेटफार्मों और 80 विमानों को शामिल करना है। दुनिया में चौथे सबसे बड़े तटरक्षक के रूप में बल ने भारतीय तटों को सुरक्षित रखने और भारत के समुद्री क्षेत्रों में नियमों को लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भारतीय तटरक्षक बल ने पिछले एक साल में समुद्र में एक हजार दो सौ से अधिक लोगों और अपनी स्थापना के बाद से 11 हजार से अधिक लोगों की जान बचाई है।
भारतीय तटरक्षक बल का सबसे म‍हत्‍वपूर्ण दायित्‍व अपने क्षेत्र में समुद्री मार्गों के माध्यम से तस्करी की रोकथाम करना है। पिछले एक साल में इसने करीब चार हजार करोड़ रुपये के मादक पदार्थ और प्रतिबंधित पदार्थ जब्त किए हैं। (Aabhar Air News)

    RELATED