तमिलनाडु में नीलगिरी जिले में कुन्‍नूर के पास आज भारतीय वायुसेना का एक हेलीकॉप्‍टर एम-आई 17 वी-5 दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया है। इसमें प्रमुख रक्षा अध्‍यक्ष जनरल बिपिन रावत, उनका स्टाफ और परिवार के सदस्य सवार थे। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के आदेश दिये गये हैं।
 
प्रारंभिक खबरों से पता चला है कि वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों को ले जा रहा हेलीकॉप्टर घने बादलों के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ब्‍यौरे की प्रतीक्षा है। तमिलनाडु के वन मंत्री रामचंद्रन, जिला क्‍लेक्‍टर और अन्‍य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गये हैं। बचाव और राहत कार्य जारी हैं।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हेलिकॉप्टर दुर्घटना के बारे में संसद को जानकारी देंगे।                                                                                             (Aabhar Air News)