रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज संसद में हेलीकॉप्‍टर दुर्घटना पर बयान देंगे। इससे पहले कल प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने इस घटना के बाद सुरक्षा से संबद्ध मंत्रिमंडल समिति के बैठक की अध्‍यक्षता की।

राष्‍ट्रपति राम नाथ कोविंद, उपराष्‍ट्रपति एम. वैंकेया नायडु, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह और अन्‍य नेताओं ने जनरल रावत के निधन पर दुख व्‍यक्‍त किया है।                                                                    (Aabhar Air News)