प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शाम छह बजे कच्छ के धोरदो में महिला संत शिविर में आयोजित संगोष्ठी को वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित करेंगे। यह संगोष्ठी समाज में महिला संतों की भूमिका और महिला सशक्तिकरण में उनके योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिये आयोजित की जा रही है। संगोष्ठी में पांच सौ से अधिक महिला संत भाग लेंगी।

संगोष्ठी में संस्कृति, धर्म, महिला उत्थान, सुरक्षा, सामाजिक स्थिति और भारतीय संस्कृति में महिलाओं की भूमिका पर सत्र आयोजित किए जाएंगे। महिलाओं के के लिए केन्द्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं तथा महिलाओं की उपलब्धियों पर भी चर्चा होगी। इस कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी भी भाग लेंगी। (Aabhar Air News)