राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज अंतरराष्‍ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए काम करने वाले व्यक्तियों, संस्थाओं, राज्यों और जिलों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगे। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत दिव्यांगजन अधिकारिता विभाग इस कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है।
सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉक्टर वीरेंद्र कुमार कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री राम दास अठावले, ए. नारायणस्वामी और प्रतिमा भौमिक भी इस अवसर पर उपस्थित होंगे।                                                                     ( Aabhar Air News)