संसद का वर्षाकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है। सत्र के दौरान 19 बैठकें होंगी। इसमें सरकारी कामकाज से संबंधित 31 विषय निपटाए जाएंगे। इनमें 29 विधेयक और दो वित्तीय प्रस्‍ताव शामिल होंगे। छह विधेयक अध्यादेशों का स्थान लेंगे। ये हैं -
-अभिकरण सुधार (सेवा युक्तिकरण और शर्तें) विधेयक, 2021
-दिवाला और ऋण शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक, 2021
-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन  आयोग विधेयक, 2021
-अनिवार्य रक्षा सेवा विधेयक, 2021
-भारतीय चिकित्सा केंद्रीय परिषद (संशोधन) विधेयक, 2021
-होम्योपैथी केंद्रीय परिषद (संशोधन) विधेयक, 2021
 
लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सुबह ग्यारह बजे शुरू होगी। अधिवेशन अगले महीने की 13 तारीख को संपन्न होगा। इस दौरान कोविड संबंधी नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा।