लखनऊ | आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए समाजवादी पार्टी द्वारा भी बूथ लेवल पर कार्य किया जा रहा है | जिसके चलते पूरे उत्तर प्रदेश में जनता का रुख देखते हुए विभिन्न दलों से लोग समाजवादी पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं | इसी क्रम में समाजवादी प्रदेश कार्यालय पर विभिन्न जनपदों से आए हुए लोगों ने प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय मछुआ महासंघ शंखलाल मांझी के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली |