पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड के 12वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली। 76 वर्षीय गंगवार ने सी.पी. राधाकृष्णन का स्थान लिया है, जिन्हें महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। झारखंड उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद ने श्री गंगवार को पद की शपथ दिलाई। रांची में शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मुख्य सचिव एल. खियांग्ते, अन्य मंत्री और कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। श्री गंगवार ने उनकी नियुक्ति के लिए प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।