राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में, पुरूषों के 67 किलोग्राम भारवर्ग में भारत के जेरेमी लालरिनुंगा ने स्वर्ण पदक जीत लिया है। 19 वर्षीय जेरेमी ने कल ताशकंद में स्नैच और  क्लीन एंड जर्क स्पर्धा में कुल 305 किलोग्राम वजन उठाकर पदक अपने नाम किया। जेरेमी वर्ष 2018 में युवा ओलिम्पिक के भी स्वर्ण पदक विजेता रहे हैं। कल उन्होंने स्नैच स्पर्धा में राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बनाया।
इससे पहले, पुरुषों के 61 किलोग्राम भारवर्ग में गुरू राजा ने रजत पदक जीता।
राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप के साथ विश्व चैंपियनशिप भी चल रही है। राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में प्रत्येक श्रेणी के स्वर्ण पदक विजेता भारोत्तोलकों को अगले वर्ष बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में सीधे प्रवेश मिलेगा। बाकी भारोत्तोलकों को राष्ट्रमंडल रैंकिंग के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। (Aabhar Air News)