भारत की महिला हॉकी टीम ने कल ओमान में मस्‍कट में चीन को 7-1 से हराकर एफआईएच प्रो-लीग हॉकी में अपना अभियान शुरू किया । नवनीत कौर ने पांचवें मिनट में गोल करके भारत को बढत दिलाई। 12वें मिनट में नेहा ने गोल दाग कर भारत का स्‍कोर 2 शून्‍य कर दिया।  इसके बाद 47वें और 52वें मिनट में सुशीला चानू पुखरामबम ने 2 गोल करके भारत की जीत निश्‍चित कर दी। वंदना काटरिया, शर्मिला देवी और गुरजीत कौर ने भी भारत की तरफ से एक-एक गोल किये। चीन की देंग सुई ने 43वें मिनट में एक मात्र गोल किया।
शर्मिला देवी को प्‍लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
प्रतियोगिता में आज फिर भारत का मुकाबला चीन से होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार साम साढे चार बजे खेला जायेगा। Aabhar Air News)