राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत अब तक देश में एक सौ  24 करो़ड़ 10 लाख से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि कल 80 लाख 98 हजार से अधिक टीके लगाए गए। इसी दौरान आठ हजार नौ सौ से अधिक नए मामलों की पुष्टि हुई। वर्तमान में 99 हजार 23 लोगों का इलाज चल रहा है। यह आंकड़ा 547 दिनों में सबसे कम है। स्वस्थ्य होने की दर 98 दशमलव तीन-छह प्रतिशत हो गई है। पिछले 24 घंटे में दस हजार से अधिक लोग ठीक हुए। अब तक तीन करोड़ 40 लाख 28 हजार 56 रोगी ठीक हो चुके हैं।
पिछले चौबीस घंटों के दौरान 267 मरीजों की संक्रमण से मौत हुई। अब तक चार लाख 69 हजार 247 लोगों की मत्यु हुई।
    
मंत्रालय ने बताया है कि अब तक 64 करोड़ 24 लाख नमूनों की कोविड जांच की जा चुकी है। 
                                                                        (Aabhar Air News)