देश के चार महानगरों दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में बादल छाए
रहेंगे। मुम्बई और चेन्नई में गरज के साथ वर्षा हो सकती है। तापमान 26 से
35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
उत्तर भारत में श्रीनगर, जम्मू, लेह, गिलगित और मुजफ्फराबाद में बादल
छाए रहेंगे। तापमान 6 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र- गुवाहाटी, इम्फाल, शिलांग, कोहिमा, आइजोल,
ईटानगर, अगरतला और गंगटोक में बादल छाए रहेंगे। एक या दो बार गरज के साथ
बारिश भी हो सकती है। न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 35
डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।
एक नज़र आज के मौसम पूर्वानुमान पर
